• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरज सिंह के अनुसार मिथक और धर्म से परे एक नई सोच की फैंटेसी ड्रामा के रूप में उभरी है ‘राहु केतु’

According to Suraj Singh, Rahu Ketu has emerged as a new-age fantasy drama that transcends myth and religion. - Bollywood News in Hindi

16 जनवरी को रिलीज़ हुई राहु केतु ने खुद को एक ऐसी नई-एज फैंटेसी ड्रामा के रूप में स्थापित किया है, जो पारंपरिक पौराणिक और धार्मिक कथाओं से जानबूझकर दूरी बनाती है। फिल्म को इसकी कल्पनाशीलता के साथ किरदार-केंद्रित कहानी और भावनात्मक गहराई के लिए सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिल रही हैं, जो इसे इस जॉनर की जानी-पहचानी परंपराओं से अलग खड़ा करती हैं। बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले सूरज सिंह द्वारा निर्मित 'राहु केतु' एक ऐसे काल्पनिक संसार में घटित होती है, जहाँ आस्था, भीतर के संघर्ष और मानवीय चुनाव, कहानी की भावनात्मक रीढ़ बनते हैं। यह फिल्म किसी पौराणिक कथा को दोहराने के बजाय फैंटेसी को एक रचनात्मक माध्यम की तरह इस्तेमाल करती है, जिसके ज़रिए समकालीन विचारों और व्यक्तिगत संघर्षों को संवेदनशीलता के साथ दर्शाया गया है। बड़े कैनवास के बावजूद, कहानी की जड़ें मानवीय भावनाओं में मजबूती से जुड़ी रहती हैं। फिल्म में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की अहम भूमिकाओं को खास सराहना मिल रही है। समीक्षकों और दर्शकों दोनों का मानना है कि इन दोनों कलाकारों की सच्ची और ईमानदार परफॉर्मेंस ने फैंटेसी को भावनात्मक सच्चाई से जोड़ा है। मजबूत विज़ुअल ट्रीटमेंट और दिल से कही गई कहानी ने 'राहु केतु' को जॉनर की सीमाओं से आगे जाकर दर्शकों से जुड़ने में मदद की है।
फिल्म की रिलीज़ के बाद मिल रही प्रतिक्रिया पर बात करते हुए निर्माता सूरज सिंह कहते हैं, “राहु केतु के साथ हमारा इरादा शुरू से यही था कि हम मिथक या धर्म पर आधारित कहानी न कहकर विचारों और भावनाओं से प्रेरित एक फैंटेसी ड्रामा बनाएं। अब तक जो प्रतिक्रिया मिली है, वह संतोषजनक है क्योंकि दर्शक फिल्म से मानवीय स्तर पर जुड़ रहे हैं। नाम भले ही परिचित लगे, लेकिन कहानी पूरी तरह कल्पना और भीतर के संघर्षों पर आधारित है, न कि किसी मिथक की पुनर्कथा। दर्शकों का इसे समझना और इसकी सराहना करना, हमारे लिए बहुत मायने रखती है।”
इसके साथ ही वे मुख्य कलाकारों की तारीफ़ करते हुए कहते हैं, “पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा ने अपने किरदारों में जबरदस्त ईमानदारी दिखाई है। उन्होंने फिल्म के भावनात्मक केंद्र को सही मायनों में पकड़ा, जिससे फैंटेसी के भीतर किरदार बेहद वास्तविक महसूस हुए। फिलहाल यही भावनात्मक प्रामाणिकता फिल्म की सकारात्मक प्रतिक्रिया की सबसे बड़ी वजह बनी है।”
सूरज सिंह बीलाइव प्रोडक्शंस के पीछे की प्रमुख ताक़त हैं और बालाजी टेलीफिल्म्स में टीवी, फिल्म्स और इंटरनेशनल बिज़नेस डिवीज़न का नेतृत्व कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में बीलाइव प्रोडक्शंस ने काजोल, विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आमिर खान अभिनीत 'सलाम वेंकी' जैसी चर्चित फिल्म का निर्माण भी किया है, जिसका निर्देशन रेवती ने किया था।
बीलाइव प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्मों में 'राहु केतु' के बाद है फिल्म 'अजेय' शामिल है। परेश रावल और अनंत जोशी जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम कर रहे हैं। इसके अलावा बीलाइव प्रोडक्शंस के निर्माता सूरज सिंह 'एक विलेन', 'रागिनी एमएमएस 2', 'शूटआउट एट वडाला', 'एक थी डायन' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर रह चुके हैं। वहीं 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'ए फ्लाइंग जट्ट' जैसी सफल फिल्मों में उन्होंने एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जो भारतीय सिनेमा में उनकी साख और प्रभाव को और भी पुख्ता करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-According to Suraj Singh, Rahu Ketu has emerged as a new-age fantasy drama that transcends myth and religion.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suraj singh, rahu ketu, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved