इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली असफल फिल्म सेल्फी देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी पहली मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौड़े सात की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण व निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं, जो स्वयं भी एक बेहतरीन अभिनेता हैं। मांजरेकर अपनी फिल्म को मराठी के अतिरिक्त हिन्दी, तमिल और तेलुगू में भी प्रदर्शित करेंगे। हाल ही में इस फिल्म के शूटिंग स्थल पर एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक 19 वर्षीय युवा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस हादसे की वजह से अक्षय कुमार की वेदत मराठे वीर दौड़े सात चर्चा में है। शूटिंग के दौरान 19 साल का एक लडक़ा किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है। सूत्रों की मानें तो यह युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस लडक़े नाम नागेश खोबरे है। बीते शनिवार रात 9 बजे के आस-पास पन्हालगढ़ की किलेबंदी पर शूटिंग के दौरान नागेश संतुलन खो बैठा और 100 फिट नीचे गिर गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नागेश शूटिंग के लिए आए घोड़ों की देखभाल कर रहा था। तभी वो फोन पर बात करने के लिए किलेबंदी पर आ गया। बातचीत खत्म करने के बाद वो किलेबंदी से नीचे जा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वो किलेबंदी के बाहर की तरफ नीचे गिर गया। जब वहां मौजूद लोगों ने यह देखा तो वो फौरन उसकी मदद के लिए किलेबंदी से रस्सी की मदद से नीचे उतरे, फिर उसी के सहारे नागेश को ऊपर लाया गया।
इस हादसे के बाद नागेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। इसके तुरंत बाद नागेश को कोल्हापुर भेजा गया, जहां उसे महाराष्ट्र के सीपीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पन्हाला पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अब तक पुलिस या महेश मांजरेकर की टीम की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
फिल्म 2023 में दिवाली के मौके पर प्रदर्शित होने वाली है। मराठी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी इसे पर्दे पर दिखाया जाएगा। अक्षय के अलावा फिल्म में जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, हर्दिक जोशी, सत्या, नवाब खान और प्रवीण तरडे जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
मैं अपने पिता का एक गौरवान्वित बेटा हूं : सुनील शेट्टी
क्या परिणीति और राघव कर रहे हैं डेटिंग? होने वाला है राघव और परिणीति का रोका?
29 मार्च को जारी होगा पोन्नियन सेल्वन 2 का ट्रेलर, निर्माता ने दी जानकारी
Daily Horoscope