• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अभिषेक ने अमिताभ के बॉलीवुड में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया

मुंबई। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को हिंदी फिल्मोद्योग में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मेगास्टार की ‘योग्यता और प्रतिभा’ का जश्न मनाया। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ के बॉलीवुड में शानदार 50 साल पूरे होने पर एक पोस्ट लिखा। फिल्म ‘युवा’ के अभिनेता ने स्वेटशर्ट पहने हुए अपनी तस्वीर भी साझा की, जिसपर अमिताभ की तस्वीर छपी हुई नजर आ रही है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘‘आइकन। वह मेरे लिए बहुत कुछ हैं। मेरे पिता, सबसे अच्छे दोस्त, मार्गदर्शक, सर्वश्रेष्ठ आलोचक, सबसे बड़े समर्थक, आदर्श, हीरो। 50 साल पहले आज के ही दिन उन्होंने फिल्मों में अपना सफर शुरू किया था। मुझे यकीन है कि आज भी अपने काम के प्रति उनका जुनून और प्यार वैसा ही है, जैसा पहले दिन था।’’
अभिषेक ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘‘प्यारे पा, आज हम आपका, आपकी प्रतिभा, आपके जुनून, आपके कौशल और आपके असीम प्रभाव का जश्न मना रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhishek celebrates Big B 50 years in Bollywood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big b, amitabh bachchan, hindi film industry, abhishek bachchan, talent and brilliance, megastar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved