• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

48 के हुए अभिषेक बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या ने नहीं किया विश

Abhishek Bachchan turns 48, wife Aishwarya did not wish him - Bollywood News in Hindi

एक्टर अभिषेक बच्चन आज सोमवार (5 फरवरी) को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक के लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई है। उन्हें चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं। इस खास दिन पर अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन और भांजी नव्या नवेली नंदा ने भी उन पर स्पेशल स्टाइल में प्यार लुटाया है। आश्चर्यजनक बात यह है कि अभिषेक को जन्म दिन के मौके पर उनके प्रशंसकों द्वारा ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं लेकिन उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने उन्हें विश नहीं किया है। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छोटे भाई के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। श्वेता ने अभिषेक के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। श्वेता ने लिखा, “ऐसा नहीं है-अगर आप जानते हैं तो आप जानते हैं; यह केवल आप जानते हैं और मैं जानती हूं। यह आपका बड़ा दिन है छोटे भाई - आशा है कि आप सॉन्ग को एंजॉय करेंगे। लव यू।”

नव्या ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिषेक की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए मामा को विश किया है। तस्वीर में नव्या के भाई अगस्त्य नंदा भी हैं। नव्या ने लिखा, “सभी के फेवरेट को हैप्पी बर्थडे स्पेशली मेरे।” नव्या ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। अभिषेक की अपनी बहन और भांजे-भांजी के साथ बहुत मजबूत बोंडिंग है। वे अक्सर इनसे प्यार जताते दिखते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhishek Bachchan turns 48, wife Aishwarya did not wish him
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhishek bachchan turns 48, wife aishwarya did not wish him, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved