• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिषेक बच्चन ने पोस्ट की बहन श्वेता के लिए जन्मदिन की बधाई

Abhishek Bachchan posts birthday wish for big sis Shweta - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बुधवार को अपनी बहन श्वेता बच्चन-नंदा के जन्मदिन के अवसर पर एक पुरानी तस्वीर साझा की। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर जो इमेज डाली है, उसमें उनके पिता बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन, युवा अभिषेक और श्वेता के साथ दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक ने लिखा, "बड़ी बहन को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू।" अभिषेक वर्तमान में अपनी अगली फिल्म "द बिग बुल" की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। यह फिल्म 8 अप्रैल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी की जाएगी।
इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज भी हैं और यह कथित तौर पर 1992 के सिक्योरिटी स्कैम और स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है। 'द बिग बुल' का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhishek Bachchan posts birthday wish for big sis Shweta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhishek bachchan, shweta bachchan, abhishek bachchan posts birthday wish for big sis shweta, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved