• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज, पुराने सिग्नेचर डांस मूव्स में नजर आए राघव जुयाल

Aankhon Se Tune 2.0 song from Bhai Tera Superstar released, Raghav Juyal seen in his old signature dance moves - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना 'आंखों से तूने 2.0' बुधवार को मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। गाने में अभिनेता और निहारिका का खास अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं। अभिनेता राघव जुयाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "अब जब आंखें ही सब कुछ कहने लगी हैं, तो दिल का धड़कना तो तय है। 'आंखों से तूने 2.0' गाना अब रिलीज हो चुका है।" इस गाने में राघव अपने सिग्नेचर डांस मूव्स के साथ-साथ एक रोमांटिक और स्टाइलिश अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह नया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, निहारिका भी राघव की बीट से बीट मैच करती नजर आ रही हैं।
हालांकि, पुराने मूव्स की वापसी दर्शकों को काफी भा रही है। यह रोमांटिक ट्रैक 90 के दशक के मशहूर क्लासिक गाने का रीमेक है और इसे कुमार शानू और अलका याग्निक जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज से सजाया था।
इस रीक्रिएटेड गाने को कुमार शानू, अलका याग्निक, देव नेगी और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है, जबकि मोहसीन शेख ने इसके गीत को लिखा और लिजो जोर्ज ने इसका संगीत तैयार किया है। वहीं, तुषार कालिया ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।
'भाई तेरा स्टार है' में राघव जुयाल लीड एक्टर (अजय सिंह) की भूमिका में हैं, जो लंदन में रहने वाले ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसका सपना बॉलीवुड का सुपरस्टार बनना है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। राघव जुयाल के अलावा, फिल्म में संजय कपूर, बरखा सिंह, और निहारिका एनएम मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज कर दिया गया है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aankhon Se Tune 2.0 song from Bhai Tera Superstar released, Raghav Juyal seen in his old signature dance moves
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raghav juyal, aankhon se tune 20, aankhon se tune 20 song, bhai tera superstar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved