• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आमिर खान ने 'गुलाम' में रानी मुखर्जी की आवाज डब करने का लिया था फैसला, करियर के 30 साल पूरे होने पर अभिनेत्री ने शेयर किया किस्सा

Aamir Khan Decided to Dub Rani Mukerji Voice in Ghulam; Actress Shares the Story on Completing 30 Years in the Industry - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड की 'मर्दानी' रानी मुखर्जी के करियर के 30 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1997 में 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली रानी बीते 30 सालों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में अपनी भारी और कर्कश आवाज की वजह से उन्हें कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। अब फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ करियर के 30 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अनकहीं बातों को शेयर किया है। रानी मुखर्जी ने फिल्म निर्माता करण जौहर को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी भारी आवाज पर भरोसा किया, जिसे उनके करियर के शुरुआती दौर में कई फिल्म निर्माताओं ने नकार दिया था। उन्होंने बातचीत में कहा कि करण जौहर ने ही उन्हें भविष्य की फिल्मों में अपनी आवाज बरकरार रखने में मदद की और खुद की आवाज को ताकत बनाने का हौसला दिया।
पुरानी यादों को ताजा करते हुए रानी ने फिल्म गुलाम का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म में उनकी आवाज को डब करने का फैसला लिया गया। रानी कहती हैं, "एक नई कलाकार होने के नाते आपके पास ज्यादा विकल्प नहीं थे। आमिर खान के साथ फिल्म करना उस समय बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि वह पहले से ही सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक थे, इसलिए अपनी आवाज डब करने के फैसले पर कुछ कह नहीं पाई, लेकिन ये मेरे लिए दर्द देने वाला फैसला था।"
उन्होंने बताया कि निर्देशक विक्रम भट्ट से पता चला कि 'गुलाम' फिल्म में उनकी आवाज डब करने का फैसला विक्रम, निर्माता मुकेश भट्ट और आमिर खान ने मिलकर लिया था। बाद में आमिर खान ने फैसले के पीछे का कारण भी बताया और कहा, "कभी-कभी फिल्म की बेहतरी के लिए अभिनेताओं को कुछ चीजों का त्याग करना पड़ता है।" सुपरस्टार श्रीदेवी का उदाहरण देते हुए आमिर ने कहा कि उनकी भी कई फिल्मों में आवाज डब की गई है, लेकिन उससे उनके स्टारडम और करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
वही, रानी ने शो में बताया कि नए निर्माता होने के बाद भी करण जौहर ने उन पर और उनकी आवाज पर भरोसा करके मौका दिया। उन्होंने बताया कि नए फिल्म निर्माता और दबाव के बाद भी करण जौहर ने अपना रुख नहीं बदला और उनकी आवाज पर भरोसा किया, और उनकी वजह से मेरी आवाज एक अभिनेत्री के तौर पर मेरी पहचान का हिस्सा बन गई। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो उनकी कई फिल्मों में उनकी अपनी आवाजें नहीं होतीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aamir Khan Decided to Dub Rani Mukerji Voice in Ghulam; Actress Shares the Story on Completing 30 Years in the Industry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rani mukerji, ghulam, aamir khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved