• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो बच्चों की मां, 10 साल का ब्रेक… फिर जेनेलिया ने ऐसे की ब्लॉकबस्टर वापसी

A mother of two, a 10-year hiatus... and then Genelia made a blockbuster comeback - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि शादी और मां बनने के बाद किसी अभिनेत्री का करियर पहले जैसा नहीं रह जाता। कई अभिनेत्रियां इस धारणा की वजह से लंबे समय तक पर्दे से दूर रहती हैं या फिर वापसी नहीं कर पातीं। लेकिन जेनेलिया डिसूजा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने इस सोच को गलत साबित किया। दो बच्चों की मां बनने के बाद करीब 10 साल तक फिल्मों से दूरी बनाई और फिर ऐसी वापसी की कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। 5 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मीं जेनेलिया डिसूजा का फिल्मी सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। महज 15 साल की उम्र में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ पार्कर पेन के एक विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। दिलचस्प बात यह है कि उस समय उनकी परीक्षाएं चल रही थीं और उन्होंने पहले इस विज्ञापन के लिए मना कर दिया था, लेकिन निर्देशक के समझाने पर उन्होंने शूटिंग की और यही विज्ञापन उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया। इसके बाद साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसी फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख भी थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई और यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई।
हालांकि बॉलीवुड में शुरुआत करने के बाद जेनेलिया ने सिर्फ हिंदी फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी शानदार काम किया। फिल्म 'बोमरिलू' ने उन्हें साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। वहीं हिंदी दर्शकों के बीच उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'जाने तू… या जाने ना' की चुलबुली 'अदिति' के किरदार से मिली।
इसके अलावा 'रेडी', 'फोर्स', 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों ने भी उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
साल 2012 में जेनेलिया ने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने अपने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दी। उनके दो बेटे हुए और इसी दौरान उन्होंने फिल्मों से लगभग 10 साल का लंबा ब्रेक लिया। कई लोगों को लगा कि अब शायद जेनेलिया बड़े पर्दे पर कभी वापसी नहीं करेंगी।
खुद जेनेलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने दोबारा फिल्मों में लौटने की इच्छा जताई तो कई लोगों ने उन्हें हतोत्साहित किया। उनसे कहा गया कि अब यह फैसला सही नहीं होगा, क्योंकि दो बच्चों की मां बनने के बाद दर्शक उन्हें पहले की तरह स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन जेनेलिया ने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया।
इस मुश्किल दौर में उनके पति रितेश देशमुख उनके सबसे बड़े साथी बने। उन्होंने जेनेलिया को पूरा समर्थन दिया और अपने सपनों को फिर से जीने के लिए प्रेरित किया।
फिर साल 2022 में मराठी फिल्म 'वेड' से उन्होंने वापसी की। इस फिल्म में जेनेलिया और रितेश एक बार फिर साथ नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई और मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।
इसके बाद जेनेलिया ने हिंदी फिल्मों में भी वापसी की। 'ट्रायल पीरियड' (2023) में उन्होंने बेहतरीन काम किया। हाल ही में रिलीज हुई 'सितारे जमीन पर' में उन्होंने आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई। जेनेलिया का कहना है कि अब वह अपनी उम्र और व्यक्तित्व के मुताबिक ऐसे किरदार करना चाहती हैं, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ सकें। उनका मानना है कि आज सिनेमा बदल रहा है और महिलाओं के लिए हर उम्र में अच्छे किरदार लिखे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A mother of two, a 10-year hiatus... and then Genelia made a blockbuster comeback
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: genelia dsouza, genelia d\souza comeback, genelia dsouza birthday, genelia d\souza movies, riteish deshmukh, genelia and riteish, genelia d\souza success story, genelia bollywood comeback, sitare zameen par, ved marathi movie, trial period movie, jaane tu ya jaane na, bommarillu, tujhe meri kasam, ready movie, force movie, tere naal love ho gaya, bollywood news, entertainment news, celebrity news, genelia latest news, bollywood actress, marathi cinema, south indian actress, women in cinema, motherhood and career, inspiring bollywood stories, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved