• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार महीने के बच्चे ने मनोज पाहवा की उम्मीदों पर फेरा पानी, अभिनेता ने सुनाया 'सिंगल पापा' के सेट का मजेदार किस्सा

A four-month-old baby dashed Manoj Pahwas hopes; the actor shared a funny anecdote from the set of Single Papa. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग सेट पर ऐसे कई पल छिपे रहते हैं जो कलाकारों के लिए यादगार बन जाते हैं। कुछ पल मजेदार होते हैं, तो कुछ थोड़े चुनौतीपूर्ण और कुछ बिल्कुल उम्मीदों से परे होते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा दिग्गज अभिनेता मनोज पाहवा ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान साझा किया, जो उनकी आने वाली सीरीज 'सिंगल पापा' की शूटिंग से जुड़ा है। मनोज पाहवा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि 'सिंगल पापा' के सेट पर चार महीने के बच्चे के साथ शूटिंग करते हुए उन्हें एक अनोखा अनुभव हासिल हुआ।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''इस बार बच्चे ने मुझे निराश कर दिया। मैंने अपने करियर की शुरुआत में 'जस्ट मोहब्बत' और 'बोल बेबी बोल' जैसे शो में बच्चों के साथ काफी काम किया है। उस समय बच्चों के साथ शूटिंग करना मेरे लिए एक अलग तरह का फायदा होता था। बच्चे अक्सर शूटिंग से अचानक गायब हो जाते थे, कभी घुड़सवारी करने चले जाते, कभी खेलने निकल पड़ते। ऐसे में शूटिंग रुक जाती थी और कलाकारों को बीच-बीच में आराम भी मिल जाया करता था।''
उन्होंने कहा, ''इसी पुराने अनुभव के आधार पर मैंने मान लिया था कि इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा। मैंने सोचा था कि चार महीने का बच्चा है, बीच-बीच में रोएगा, शूट रुक जाएगा और मुझे भी थोड़ा ब्रेक मिल जाएगा। लेकिन मेरी उम्मीदें पूरी तरह गलत साबित हुईं। इस बार का छोटा कलाकार बेहद अलग निकला।''
मनोज ने हंसते हुए कहा, ''बच्चा इतना प्रोफेशनल था कि मैं खुद चौंक गया। वह बिलकुल शांत रहता था, कैमरे की तरफ आसानी से देख लेता था और किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने देता था।''
उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि लगता है जैसे वह मां के पेट से ही अभिनय सीखकर आया हो।
सीरीज 'सिंगल पापा' में मनोज पाहवा के साथ कुणाल खेमू, आयशा रजा और प्राजक्ता कोली भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कहानी कुणाल खेमू का किरदार गौरव गहलोत उर्फ 'जीजी' के इर्द-गिर्द घूमती है। जीजी का स्वभाव थोड़ा बचकाना है। तलाक के तुरंत बाद वह एक बच्चा गोद लेने का फैसला करता है, जिससे उसका परिवार हक्का-बक्का रह जाता है। उन्हें यकीन ही नहीं होता कि जो आदमी अपनी जुराबें कहीं रखकर भूल जाता है, वह एक बच्चे की जिम्मेदारी कैसे उठा पाएगा। इसी उलझन और हलचल के बीच परिवार के भीतर कई मजेदार और भावुक स्थितियां पैदा होती हैं, जो कहानी को आगे बढ़ाती हैं।
इस सीरीज को इशिता मोइत्रा और नीरज उधवानी ने मिलकर बनाया और लिखा है। शशांक खेतान इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। निर्देशन नीरज उधवानी और हितेश केवल्या ने किया है। वहीं, इसका निर्माण जगरनॉट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।
कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और भावनाओं का मिश्रण लेकर आने वाली सीरीज 'सिंगल पापा' 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A four-month-old baby dashed Manoj Pahwas hopes; the actor shared a funny anecdote from the set of Single Papa.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manoj pahwa, single papa, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved