• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़क दुर्घटना में पवन कल्याण के 5 फैंस की मौत

5 Pawan Kalyan fans killed in Telangana accident - Bollywood News in Hindi

हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार तड़के साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की जन्मदिन पार्टी से अपने घर लौट रहे 5 प्रशंसको की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उनके प्रशंसक जिस कार से यात्रा कर रहे थे, वह डमेरा मंडल के पसारगोंडा चौराहा पर एक बालू से लदे ट्रक से जा भिड़ी। पवन कल्याण के जन्मदिन से लौटने के 6 घंटे के भीतर यह दूसरा हादसा है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मंगलवार रात को बैनर लगाते समय नंगे तार की चपेट में आने से उनके 3 प्रशंसकों की मौत हो गई थी, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
पवन कल्याण जन सेना पार्टी के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने चित्तूर जिले में हुए हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
वारंगल सड़क हादसे में मृतकों की पहचान एम राकेश, नरेश, एम रोहित, सबीर और के. जयप्रकाश के रूप में हुई है, सभी की उम्र 25 वर्ष से कम थी।
इस सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पवन कल्याण के भतीजे रामचरन ने भी चित्तूर हादसे में मारे गए परिजनों के लिए 2.5 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 Pawan Kalyan fans killed in Telangana accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 5 pawan kalyan fans killed, telangana accident, pawan kalyan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved