• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

42 करोड़ की गुंटूर कारम बनी वर्ष की पहली बड़ी ओपनर फिल्म, मचाया तहलका

42 crore Guntur Karam became the first big opener film of the year, created panic - Bollywood News in Hindi

महेश बाबू स्टारर फिल्म 'गुंटूर कारम' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 12 जनवरी को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार थिएटर्स में रिलीज हो गई है। महेश बाबू काफी लंबे समय से पर्दे से दूर थे। वे आखिरी बार साल 2022 की फिल्म 'सरकारू वारी पट्टा' में दिखाई दिए थे और साल 2023 में महेश बाबू की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। साल 2024 की शुरुआत में ही उनकी फिल्म 'गुंटूर कारम' रिलीज हो गई है जिसने रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बना लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'गुंटूर कारम' ने पहले ही दिन 42 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है। पहले दिन की कमाई के साथ फिल्म ने साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुंटूर कारम ने तोड़ा गदर 2 का रिकॉर्ड

महेश बाबू की गुंटूर कारम ने अपने ओपनिंग कलेक्शन के साथ सनी देओल की पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां गुंटूर कारम ने पहले दिन 42 करोड़ कमाए हैं तो वहीं गदर 2 ने 40 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। महेश बाबू की गुंटूर कारम ने अपने ओपनिंग कलेक्शन के साथ सनी देओल की पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां गुंटूर कारम ने पहले दिन 42 करोड़ कमाए हैं तो वहीं गदर 2 ने 40 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी।
गुंटूर कारम की कास्ट

गुंटूर कारम को त्रिविक्रम श्रीनिवास ने निर्देशन किया है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आए हैं तो वहीं उनके साथ श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और जयराम भी फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-42 crore Guntur Karam became the first big opener film of the year, created panic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 42 crore guntur karam became the first big opener film of the year, created panic, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved