• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

2025 Overview : इस साल इन ओटीटी सीरीज के सीक्वल ने मचाया धमाल, फीमेल एक्ट्रेसेस का रहा दबदबा

2025 Overview: This Year, These OTT Series Sequels Created a Sensation, with Female Actresses Dominating - Bollywood News in Hindi

मुंबई । साल 2025 मनोरंजन की दृष्टि से कमाल रहा। ओटीटी से लेकर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कहानियों से लेकर एक्शन तक ने फैंस का दिल जीत लिया। इस साल ओटीटी पर फीमेल अभिनेत्रियों का जलवा देखने को मिला, जहां महारानी सीजन-4 और दिल्ली क्राइम जैसी थ्रिलर सीरीज दर्शकों के सिर चढ़कर बोली। आज हम ओटीटी सीरीज के उन सीक्वल के बारे में बताएंगे, जो पर्दे पर ज्यादा हिट रही। जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक सीज़न 2' रिलीज के साथ ही छा गई। पहले से ज्यादा डार्क और थ्रिल देने वाली सीरीज में जयदीप अहलावत ने इंस्पेक्टर हाथीराम के किरदार को काफी अच्छे से निभाया और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। ये सीरीज राजनीतिक भ्रष्टाचार और समाज पर पड़ते उसके प्रभाव को दिखाती है। सीरीज को 17 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था।
इस साल ओटीटी की दुनिया में 13 जून को 'राणा नायडू सीज़न 2' की भी वापसी हुई। नायडू की धमाकेदार कहानी, बड़े दांव और गहरे इमोशनल उथल-पुथल के साथ आई। सीज़न 2 में एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर तीनों को अच्छे से दिखाया गया है।
काजोल की मशहूर लीगल ड्रामा सीरीज 'ट्रायल सीजन 2' ने भी ओटीटी पर दस्तक दी, जिसमें काजोल ने एक बार फिर ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी है, जबकि कुब्रा सैत भी अहम रोल में नजर आई। सीरीज 19 सितंबर को जियोसिनेमा पर रिलीज हुई थी।
21 नवंबर को रिलीज हुई 'द फैमिली मैन सीज़न 3' भारत की पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक रही। फिल्म के 2 पार्ट भी शानदार रहे, और इस साल हल्की कॉमेडी, थ्रिलर और गहरे तनाव के साथ मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर ओटीटी पर लौटे। इस बार सीरीज में जयदीप अहलावत भी दिखे।
'दिल्ली क्राइम सीजन 3' इस साल की शानदार सीरीज रही, क्योंकि सीरीज में हीरो से लेकर विलेन तक में महिलाओं का दबदबा दिखा। सीरीज में हुमा कुरैशी ने मानव तस्करी करने वाली बड़ी दीदी का रोल प्ले किया, जबकि शेफाली शाह पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखीं। सीरीज को 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज किया गया था।
हुमा कुरैशी का सबसे आइकॉनिक किरदार, रानी भारती, साल 2025 में भी हिट साबित हुआ। 24 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज हुई सीरीज पॉलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर ने फैंस का दिल जीता। सीजन 4 में सत्ता की लड़ाई और रानी भारती देवी के बच्चों के बीच सत्ता के लालच को दिखाया गया है। इसके अलावा, पंचायत का चौथा सीजन भी साल 2025 में रिलीज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2025 Overview: This Year, These OTT Series Sequels Created a Sensation, with Female Actresses Dominating
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: huma qureshi, delhi crime season 3, the family man season 3, kajol, jaideep ahlawat, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved