नई दिल्ली। कोई भी इंसान रोजमर्रा की व्यस्तता से बड़ी मुश्किल से समय निकालकर कहीं बाहर घूमने के लिए जा पाता है। ऐसे में उसकी गैरमौजूदगी में पीछे से उसके घर में कुछ अटपटा हो जाए तो उसके होश उडऩा स्वाभाविक है। कुछ ऐसा ही वाकया पेश आया ब्रिटेन की 45 वर्षीय महिला तान्या लेवर्टी के साथ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरअसल तान्या ने सितंबर 2017 में एक कोरियन फैमिली को अपना घर किराए पर दे दिया। इसके बाद वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ फॉरेन टूर के लिए निकल गईं। उसे कुछ दिन बाद खबर मिली कि उसके घर के बाहर एक बड़ा सा पाइप दिख रहा है। यह सूचना मिलते ही वह घर आ गईं। वहां का नजारा देखते ही वह दंग रह गईं।
कुछ लोगों ने घर को गांजा पैदा करने के फाम में बदल दिया था। हर कमरे में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। इसके अलावा कई बड़े पाइप लगा दिए गए थे। इनसे ताजा हवा अंदर लाई जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यहां इतना गांजा उगाया जा रहा था, जिससे करीब 8 करोड़ रुपए सालाना कमाई हो सकती थी।
यहां 'पराई पत्नी' को चुराकर शादी करते है मर्द, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
ये क्या! परंपरा निभाने में रुक गई शादी, बिना सात फेरे लिए दुल्हन चली ससुराल
एक लाख रुपए किलोग्राम बिकती है ये सब्जी, बिहार के किसान ने उगाकर दुनियाभर में किया तहलका
Daily Horoscope