• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, खास बता यह है कि...

women born given birth to four children in  gujarat - Weird Stories in Hindi

नई दिल्ली। कुछ दंपत्ति को कई जतन करने के बाद संतान का सुख मिलता है। कईयो को इसके लिए सालों इंतजार कर पडता है तो कुछ को जल्दी ही खुशी मिलती है। आज आपको एक ऐसा ही वाकय बता रहे है। गुजरात के वापी में एक दंपत्ति को सात साल बाद संतान का सुख नसीब हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि चारों बच्चों का जन्म सामान्य डिलिवरी से हुआ है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सोनी नाम की महिला ने हरिया अस्पताल में चारों बच्चों को जन्म दिया है। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक तीन नवजात पूरी तरह स्वस्थ्य और तंदुरस्त हैं जबकि एक बच्ची का स्वास्थ्य नाजुक है, उसका इलाज चल रहा है।

खबरों के अनुसार यह दंपति मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। रामजी भाई रोजगार की तलाश में वापी आए थे, वे यहां की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी पत्नी सोनी भी उनके साथ रहती हैं। दोनों लंबे समय से बच्चे की खातिर प्रयास कर रहे थे। लेकिन अब जाकर उन्हें यह खुशी मिली है। तीनों लडक़े लगभग एक किलो 200 ग्राम और लडक़ी का वजह 600 ग्राम है। महिला का प्रसव कराने वाले डॉक्टर रितेश शर्मा और डॉक्टर पंकज ने कहा कि हमें लग रहा था कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है, डिलिवरी में दिक्कत आ सकती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। डॉक्टर रितेश शर्मा ने बताया कि लगभग पांच लाख प्रसव में इस तरह का एक मामला सामने आता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-women born given birth to four children in gujarat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajab gajab, amazing news, different news, bizzare world, creative world, women born given birth to four children, gujarat, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved