नई दिल्ली। हर इंसान को किसी न किसी जानवर से लगाव होता है। कोई कुत्ता
पालता है तो कोई बिल्ली या खरगोश। कुछ लोग बिल्लियों से बहुत प्यार करते
है। उन्हें हमेशा अपने साथ रखते हैं और उसे अपने घर के सदस्य मानते है।
लेकिन आपको यह सोचकर हैरानी होगी कि दो बिल्लियों के लिए 2 करोड की
प्रॉपर्टी नाम कर दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाली दो
बिल्लियां अब 2 करोड़ की मालकिन हैं। दरअसल, न्यूयॉर्क में रहने वाली एलन
फ्रे-वाउटर के पास दो बिल्लियां थीं। टाइगर और ट्रॉय नाम की इन बिल्लियों
को एलन अपने परिवार का सदस्य मानती थीं। क्योंकि उनका एक ही बच्चा था जो
बचपन में ही गुजर गया था। वहीं उनके पति की मौत भी साल 1989 में हो गई थी।
जिसके बाद फ्रे-वाउटर के लिए ये दो बिल्लियां ही सबकुछ थीं।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope