यह बात हम सभी जानते है कि प्यार अंधा होता है। वह न धर्म देखता है, न जात-पात और न ही उम्र की सरहदें। कहावत है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है और यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सामने आया है। घटना कुछ इस प्रकार से है जब 23 मई के दिन सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई थीं। तभी विदिशा के सिरोंज शहर की एक दुल्हन को पंडित लेकर फरार हो गया, जिसने विवाह मंडप में मंत्र पढ़कर फेरे लगवाए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ग्रामीणों के अनुसार युवती की शादी 7 मई को बासौदा के आसठ गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। बारात आऩे पर इसी गांव के विनोद महाराज नामक पंडित नें दोनों की शादी कराई। शादी के मंत्र पढ़े, और फेरे करवाए। फिर शादी के बाद लड़की की विदाई कराकर उसे ससुराल भेज दिया गया। शादी के बाद दुल्हन जब पहली बार मायके आई तो फिर उसी पंडित के साथ फरार हो गई।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
दौसा: भारत -पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? प्रश्न का जवाब छात्र ने बड़े रोचक अंदाज लिखा
Daily Horoscope