नई दिल्ली। अक्सर हम सभी जेल का नाम सुनते ही डर जाते है। कोई भी व्यक्ति जेल जाना नहीं चाहता है। क्योंकि जेल में कैदियों को रखा जाता है। ऐसे में जेल जाने कौन पसंद करेगा। लेकिन अगर आप से कहा जाए कि एक जगह ऐसी भी है जहां पर लोग जेल जाना चाहते हैं वो भी पैसे देकर, तो आप क्या कहेंगे। जी हां, आप ये जान के हैरान हो जाएंगे कि आप मकान, होटल और कमरे की तरह जेल भी किराए पर ले सकते है सुनने में बड़ा अजीब जरुर है, लेकिन सच है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अगर आप जेल में रहने का अनुभव लेना चाहते है तो आपको तेलंगाना के मेडक जिले में जाना होगा। यहां के जेल प्रशासन ने पर्यटकों को लुभाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। यहां स्थित संगारेड्डी जेल को किराए पर चलाया जा रहा है।
जेल विभाग ने इस स्कीम को ‘फील द’ जेल नाम दिया है। जो लोग जेल में रहने का अनुभव लेना चाहते हैं वे 500 रूपए देकर एक दिन के लिए इस जेल में ठहर सकते हैं। जेल में रहने वालों को कैदियों की तरह खादी से बनी पोशाक, एक स्टील की प्लेट, गिलास, एक मग, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, बिस्तर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वाकई ये अपने आप में एक अजीबो-गरीब बात है कि लोग पैसै देकर एक जेल में रहना पसंद कर रहे हैं।
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
Daily Horoscope