देहरादून। देश की देवभूमि कहे जाने वाले राज्य उत्तराखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक झोपड़ी बनाई गई हैं। लेकिन मामला ये है कि इस झोपडी जो निर्माण किया है वो पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अलग रखने के लिए किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे भी हैरान कर देने वाली बात ये है कि झोपड़ी का निर्माण सरकारी पैसे से किया गया है, हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने इसे बंद करने और जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ये मामला राज्य के चंपावत जिले के घुरचुम गांव का है, जहां की ग्राम पंचायत की तरफ से इसके लिए फंड जारी किया गया था। मामले का खुलासा गांव के ही रमेश चंद्र जोशी की शिकायत के बाद हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की, जिसमें कहा गया कि घुरचुम गांव में सरकारी फंड से पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अलग रखने के लिए झोपड़ी बनाई गई है।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
दौसा: भारत -पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? प्रश्न का जवाब छात्र ने बड़े रोचक अंदाज लिखा
Daily Horoscope