आम तौर पर तोतों की पहचान उनके तेज दिमाग के लिए होती है। वे इंसानों की आवाज की नकल करने के साथ होशियारी वाले कई काम कर सकते हैं। कई लोग इन्हें भविष्य बताने के काम में भी लेते हैं। इन सभी कारणों से इनकी काफी मांग रहती है। हालांकि भारत सरकार के 2003 के नियम के अनुसार अब किसी भी पालतु पशु-पक्षी को पिंजरे में कैद करके नहीं रखा जा सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साथ ही इन्हें कोई भी नुकसान पहुंचाना अवैध है। वैसे आज हम जिस कारण तोतों की चर्चा कर रहे हैं, वह इनकी खूबी की बजाय खामी बता रही है। इन तोतों ने मध्य प्रदेश में किसानों की नींद उड़ाई हुई है। दरअसल ये तोते अफीम की फसल नष्ट करने में लगे हुए हैं। लग रहा है कि वे इस नशे के आदी हो गए हैं। किसान और विशेषज्ञों ने इन तोतों को अपनी चोंच में अफीम ले जाते हुए देखा है।
एक किसान ने बताया कि तोते काफी परेशान कर रहे हैं। वे दिन-रात किसी भी समय झुंड में आते हैं और फसल को नुकसान पहुंचा इसे मुंह में दबाकर उड़ जाते हैं। हमारे पूरे परिवार को इनका ध्यान रखना पड़ रहा है। हमें उन्हें भगाने के लिए पटाखे जलाने पड़ते हैं।
वाई.एस. शर्मिला रेड्डी और उनके पति के पास है 181 करोड़ की संपत्ति, लेकिन कार एक भी नहीं
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
Daily Horoscope