मुंबई। हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मरना गुनाह है। अब आप ये सोचकर हैरान होंगे कि भला ऐसी कौन सी जगह है, जहां इंसान मर भी नहीं सकता। बता दें कि नॉर्वे में लॉन्गइयरबेन एक ऐसी जगह है, जहां आप मर नहीं सकते हैं। ऐसे कानून को बनाने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण हैं। दरअसल, इस शहर में 2000
के करीब लोग बसे हुए हैं और यहां एक ही कब्रिस्तान है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस कब्रिस्तान में लोगों को दफनाना बिल्कुल मना है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? दरअसल, ये जगह बहुत ठंडे मौसम वाली है। बहुत ठंडा मौसम होने के कारण यहां सबकुछ जम जाता हैं और कब्रिस्तान में दफन की गई लाशें भी जम जाती हैं, जिस कारण वो मिट्टी में नहीं मिलती। सन् 1950
में इस बात का पता लगा कि मौसम बहुत ठंडा होने से दफनाए हुए मृत शरीर कब्रों में जस के तस पड़े हुए थे। इस कारण यहां लोगों के दफनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसलिए जब यहां किसी के बचने की कोई आस नहीं रहती है तो उसे दूसरी जगह ले जाकर दफ्नाया जाता है ।
गोवा के एक घर में घुसे चोर, 'आई लव यू' मैसेज छोड़कर हुए फरार
कोल्ड ड्रिंक में मिली मरी हुई छिपकली, देखने के बाद ग्राहक ने किया ऐसा काम
विदेशी दुल्हन को भाया बिहारी दूल्हा, बिहार के गांव में लिए सात फेरे, धूमधाम से हुई शादी, देखें तस्वीरें
Daily Horoscope