सावन
(Sawan 2019) का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना देवो के देव महादेव कहे जाने वाले
भगवान शिव (God Shiva) का प्रिय महीना है। ऐसे में भगवान शिव (God Shiv) को खुश करने के लिए उनके
भक्त मंदिरों में पूरे महीने पूजा-अर्चना करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यूं तो भारत में कश्मीर
से लेकर कन्या कुमारी तक शिव मंदिर है, जिनके दर्शन करने हर साल लाखों की
तादाद में भक्त पहुंचते हैं। भारत में कई शिव मंदिर ऐसे भी हैं, जहां तक
पहुंचने के लिए भक्तों को काफी दुर्गम यात्रा भी करनी होती है। आज हम आपको
भगवान शिव के ऐसे रहस्यमयी मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में
सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
हम जिस मंदिर की बात कर रहे है वह केतु को
समर्पित है। यह मंदिर केरल के कीजापेरूमपल्लम गांव (Keezhaperumpallam village) में स्थित है। इसे
नागनाथस्वामी मंदिर या केति स्थल के नाम से जाना जाता है। कावेरी नदी के तट
पर बनीं इस मंदिर के पीछे का रहस्य ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
दौसा: भारत -पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? प्रश्न का जवाब छात्र ने बड़े रोचक अंदाज लिखा
Daily Horoscope