• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गजब, इंसानी बोली बोलती है यह व्हेल!

Meet Wiki the worlds first talking killer whale - Weird Stories in Hindi

नई दिल्ली। अभी तक तो आपने इंसानों को जानवरों की नकल उतारते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने जानवरों को नकल उतारते हुए देखा है। जी हां, मछलियां भी इंसानों की तरह बातें कर सकती हैं वो भी व्हेेल जैसी भारी-भरकम मछली जो इंसानों की तरह आवाज भी निकालती है।
बीबीसी की खबर के मुताबिक, यह व्हेल इंसानों की बोली ‘हलो’ और ‘बाय-बाय’ बोल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह पहली व्हेल है जो इंसानों की बोली की नकल कर सकती है। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक किलर व्हेल को ट्रेन किया है जिसके बाद वो इंसानों की मिमिक्री करती है। बता दें कि 16 साल की मादा किलर व्हेल ‘पॉपम’ इंसानों की आवाज में बोलती है।
फ्रांस के एक अक्वेरियम में रहने वाली विकी को इंसानों की भाषा की ट्रेनिंग दी गई है। इसी के चलते वो इंसानों द्वारा बोलने वाले ‘हेलो’, ‘बाय-बाय’, जैसे शब्दों को उसी तरह दोहराती है। जब ये व्हेल आवाज निकालती है तो कुछ-कुछ हाथी के चीखने जैसी ध्वनि सुनाई देती है, लेकिन ये उसी ढंग में बोल लेती है जिस तरीके से इंसान बोलते हैं।
किलर व्हेल विकी, आवाज निकालने के लिए मुंह के पास बने ‘ब्लोहोल’ का सहारा लेती है। आवाज निकालते समय उसका बाकी शरीर पानी में डूबा रहता है और सिर्फ वो हिस्सा बाहर होता है जहां से वो सांस लेती है जिसे ब्लोहोल कहते हैं। शोधकर्ताओं ने विकी की आवाज का एक ऑडियो भी बनाया है। इसमें साफ सुना जा सकता है कि जिस तरीके से उसकी ट्रेनर हेलो, बाय-बाय, और वन-टू-थ्री कह रही है, उसी ढंग से व्हेल भी आवाज निकालकर तीनों चीजें दोहरा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meet Wiki the worlds first talking killer whale
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wiki whale, the worlds first talking killer whale, amazing india in india, amazing world news, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved