टीकमगढ़। 50 साल से ज्यादा समय तक लिव इन में रहने के बाद एक वृद्ध युगल ने
शादी रचाई है। आप सोच रहे होंगे कि आधे दशक तक लिव इन रिलेशन में रहने के
बाद अब क्यों शादी के बंधन में बंधे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मोक्ष
पाने की खातिर 80 वर्षीय सुख कुशवाह और 75-वर्षीय हरिया ने अपने
पोते-पोतियों की मौजूदगी में विवाह कर लिया। इस युगल के छोटे बेटे मुन्ना
(50 साल) ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी हो रही है कि आखिरकार मेरे
माता-पिता ने विवाह कर लिया। यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के टीममगढ का है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस
युगल के एक परिचित का कहना है कि सुख और हरिया के बीच करीब 50 साल पहले
प्रेम हुआ था। लेकिन दोनों के परिजन उनके विवाह के खिलाफ थे, इसलिए दोनों
लिव इन रिलेशन में ही रहने लगे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हुईं। कुछ
सप्ताह पहले सुख को विचार आया कि यदि दोनों विवाह बंधन में नहीं बंधे तो
उसे और उसकी पत्नी को मरने के बाद मोक्ष नहीं मिलेगा। उसने अपने पुत्र को
बुलाया और उसे अपनी इच्छा से अवगत कराया।
केरल : मंदिर में मनोकामना पूर्ति के लिए पुरुष करते हैं महिलाओं का वेश धारण
समुदाय का फैसला, सिर्फ क्लीन शेव दूल्हा ही विवाह समारोह में ले सकता है भाग
कैसे आदिवासी युवक ने एक समारोह में की 2 महिलाओं से शादी..यहां पढ़े
Daily Horoscope