• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बच्चे का यह वीडियो किया जा रहा है खूब पसंद, आप भी देखें...

बच्चों की मासूमियत पर पूरी दुनिया फिदा है। हम चाहे कितने ही तनाव में हो आम तौर पर उनकी हरकतें देखकर उन पर प्यार उमडऩे लगता है। हालांकि आज हम आपको जिस बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं, वह अपनी नादानी से हंसाने की तुलना में हिम्मत का परिचय देता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो फ्लोरिडा स्थित अमेरिकन मार्शल आट्र्स एकेडमी का है।

इसमें एक बच्चे को प्रशिक्षक टाइल तोडऩे के लिए कहता है। वो खूब कोशिश करता है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती। हालांकि अपने जज्बे की बदौलत वह आखिरकार टाइल तोड़ ही देता है और वहां मौजूद बच्चे झूम उठते हैं। रिपोर्ट के अनुसार फियोनिक्स नाम का यह बच्चा बॉबी डिक्सन के मार्शल आट्र्स में प्रेक्टिस के लिए पहुंचा। उसको इंस्ट्रक्टर एरिक ग्यानी और कुछ दोस्तों ने टाइल तोडऩे के लिए कहा।

वह इसे तोडऩे के चक्कर में कभी खुद गिर गया तो कभी पैर ही नहीं मार पाया। इससे परेशान होकर वह रोने लगा। यहां पर लोगों ने उसका हौंसला बढ़ाया और इस प्रयास में वह नहीं चूका। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच और बच्चे की मां ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Little karate boy refusing to give up in america, see video
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: little karate boy, america, video viral, florida, maerican martial arts academy, yuvraj singh, hazel keech, amazing news, amazing news of world, ajab gajab news, ajab gajab news of the world, khabre zara hatke, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved