नई दिल्ली। अगर कोई व्यक्ति मजबूत इरादों के साथ किसी काम को पूरा करने की
ठान ले तो, इस दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो वो हासिल नहीं कर सकता।
केन्या में रहने वाले अकेले ही एक व्यक्ति ने ऐसा ही करके दिखाया है।
केन्या के गांव में निकोलस मुचामी ने अकेले ही 1 किमी लंबी सडक़ का निर्माण
किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुचामी का सडक़ बनाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो
रहा है। इस साहसिक कार्य के लिए उनकी हर तरफ से सराहना की जा रही है। इस
साहसिक और मेहनती कार्य के बाद निकोलस अपने गांव के हीरो बन चुके हैं।
निकोलस मुचामी ने अपने गांव में एक किलोमीटर की सडक़ का निर्माण किया है जो
उनके गांव को केगांडा शॉपिंग सेंटर से जोड़ता है। 45 वर्षीय निकोलस जो कि
मजदूरी का काम करते हैं।
उन्होंने अपना मजदूरी का काम छोडक़र सारा समय सडक़
के निर्माण में लगाया। इस दौरान निकोलस ने अपनी 6 दिनों की कमाई लगाकर
अकेले दम पर इस सडक़ का निर्माण किया। वो लगातार 6 दिनों तक सुबह 6 बजे से
शाम के 6 बजे तक सडक़ का निर्माण करने में लगाते थे।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope