नई दिल्ली। आज के समय में अपनी बिजी लाइफ में खुद को फिट रखने के लिए बहुत कम लोग ही खुद पर ध्यान देते है। इसका नतीजा यह है कि 40 साल की उम्र पार करते ही कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाते है। आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बता रहे है जहां के लोग 100 साल से ज्यादा जीवित रहते है। जी हो, जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी इस महीने रिकार्ड 69,785 हो गई है, जिसमें से 88.1 फीसदी महिलाएं हैं। सरकार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका कारण स्वास्थ्य सेवाओं में हुई उन्नति और लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया यह आंकड़ा पिछले साल से 2,014 अधिक है तथा दो दशक पहले की तुलना में सात गुणा अधिक है। जापान में 100 से ज्यादा उम्र वाले लोगों में 61,454 महिलाएं हैं, जबकि 8,331 पुरुष हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोने भी शामिल हैं, जो मई में 100 साल के हुए।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
दौसा: भारत -पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? प्रश्न का जवाब छात्र ने बड़े रोचक अंदाज लिखा
Daily Horoscope