• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस शख्स ने बिना स्टोव के सडक़ पर ही बना डाला आमलेट!

Its So Hot In Dubai, You Can Fry An Egg On The Pavement - Weird Stories in Hindi

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में रोजाना नए वीडियो और फोटो वायरल होते है। इन दिनों मीडिया में एक वीडियो में काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। एक शख्स ने सडक पर बिना स्टोव के ही आमलेट बनाता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई में शूट किया गया और इसमें अरबी भाषा बोली जा रही है। इस वीडियो में एक शख्स ने फ्राइपैन को जमीन पर रखकर बिना स्टोव के ही ऑमलेट बना रहा है। इस शख्स ने जमीन पर फ्राइपैन को रखा और इसके बाद इसमें थोड़ा तेल डाला। तेल के गर्म हो जाने के बाद उसने अंडे को फोडक़र इसमें डाला। करीब 10 मिनट के लिए छोड़ देता है। इसके बाद आमलेट पककर तैयार हो गया। वहां इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। सेफ ने आमलेट बनाने से पहले यह दावा किया था कि यहां का तापमान अभी 50 डिग्री सेल्सियस है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वीडियो महज 24 घंटे के भीतर ही 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, जब आप यूएई में रहते हों तो आपको खाना पकाने के लिए स्टोव की कोई जरूरत नहीं है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार वहां का तापमान इन दिनों 40 डिग्री से ऊपर ही रहता है जो अधिकतम 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को मुखारिज का तापमान 48.1 डिग्री था। वीडियो जब रिकॉर्ड किया जा रहा था तब उसके आस-पास का तापमान 46 डिग्री था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Its So Hot In Dubai, You Can Fry An Egg On The Pavement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uae, dubai, heat and sunstroke, egg, ajab gajab, amazing news, different news, bizzare world, creative world\r\n, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved