नई दिल्ली। मेरी बाजुओं में उठता दर्द हर वक्त मुझे याद दिलाता है कि मेरा
शरीर जल्दी ही पत्थर जैसा होने वाला है।’ यह कहना है 37 साल की जेय वर्डी
का। कुछ साल पहले वे एक स्कूल में शिक्षिका थीं, लेकिन एक दुर्लभ बीमारी ने
उनकी जिदंगी पूरी तरह से बदल कर रख दी। जेय वर्डी ऐसी लाइलाज बीमारी से
पीडित हैं जिसमें उनका शरीर धीरे-धीरे कठोर पत्थर जैसा होता जा रहा है। जेय
वर्डी ‘स्क्लेरोडर्मा’ नाम की बीमारी से पीडित हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह एक ऐसी बीमारी है
जिससे इंसान का शरीर धीरे-धीरे पत्थर जैसा कठोर होने लगता है। जेय वर्डी की
स्किन और जोडों में इस बीमारी के कारण पत्थर जैसी कठोरता आने लगी है।
धीरे-धीरे इस बीमारी का असर उनके फेफडो पर भी होने लगा है।
डॉक्टरों का
कहना है कि धीरे-धीरे इनकी हालत और भी खराब हो सकती है। इनका जीवन बहुत ही
मुश्किलों भरा है। आगे जाकर शायद ये आराम से सांस भी ना ले सके। जेय वर्डी
का शरीर बाहर से सामान्य दिखता है पर अंदर ही अंदर उनके शरीर में बहुत सारी
परेशानियां आ रही हैं। वो अपने कपडों के अंदर क्या महसूस होता है, यह कोई
नहीं समझ सकता। जेय वर्डी का सपना शादी करना और मां बनना था, पर इस बीमारी
के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया।
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
Daily Horoscope