• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महज 5 साल की मुस्लिम बच्ची भगवत गीता पाठ में सबको पछाड़ अव्वल

केंद्रपाड़ा। ओडिशा के तटीय जिले केंद्रपाड़ा की महज पांच वर्षीय एक मुस्लिम बालिका ने हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक ग्रंथ भगवद् गीता के पठन में अपने से अधिक के बच्चों को पछाड़ कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह कमाल बुधवार को फिरदौस नाम की बच्ची ने किया है। उसकी मां कहती है, उसे फिरदौस की मां होने पर गर्व है। जब देश में जगह-जगह साम्प्रदायिक माहौल बिगडऩे के मामले सामने आते रहते हैं तब यह खबर न सिर्फ राहत देने वाली है बल्कि सहिष्णुता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने वाली भी है। ओडिशा के समुद्र तटीय जिले केंद्रपाड़ा में अल्पसंख्यक समुदाय की पांच साल की लडक़ी फिरदौस भगवद्गीता पठन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर पहुंची तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। सौवनिया आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा की छात्र फिरदौस ने अपने से वरिष्ठ छात्रों को पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। जब उसके सहठपाठियों को वर्णमाला पढऩे में ही दिक्कत हो रही है तब वह इस छोटी सी उम्र में हिंदू धार्मिक ग्रंथ गीता (संस्कृत) को कंठस्थ कर चुकी है। इस प्रतियोगिता के जज बिरजा कुमार पाती के मुताबिक फिरदौस में असाधारण प्रतिभा है। उसने 6 से 14 साल की श्रेणी में गीता पाठन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। केंद्रपाड़ा निवासी आर्यदत्ता मोहंती ने फिरदौस की उपलब्धि पर कहा, ‘हमने पढ़ा है कि इंडियन आइडल की गायिका के खिलाफ खुले मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर फतवा जारी किया जा रहा है, लेकिन यहां एक मुस्लिम लडक़ी ने भगवद् गीता प्रतिस्पर्धा में शीर्ष स्थान पर पहुंचकर सांप्रदायिक सद्भाव एवं सहिष्णुता की मिसाल पेश की है।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five yr old Muslim girl tops Bhagavad Gita recitation contest in Odisha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muslim girl, tops bhagavad gita recitation, odisha, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, kendrapara news, kendrapara news in hindi, real time kendrapara city news, real time news, kendrapara news khas khabar, kendrapara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved