• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ये क्या, महिला ने मरने के 10 दिन बाद दिया बच्चे को जन्म!

Dead woman gives birth to stillborn baby 10 days after she died - Weird Stories in Hindi

नई दिल्ली। दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। रोज किसी न किसी जगह से ऐसी घटना सामने आती है जिसे जानने के बाद स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है कि क्या वाकई ऐसा हुआ है। अक्सर हम सभी ने बहुत बार सुना है कि मरने के बाद इंसान जिंदा हो जाता है। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। दरअसल, यहां एक महिला ने मरने के बाद बच्चे को जन्म दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना साउथ अफ्रीका के मथियासी नाम के गांव की है जहां 33 साल की एक गर्भवती महिला जिसका नाम नॉवेलिसो नोमासांतो मडोई की मौत हो गई, मौत के 10 दिनों बाद अस्पताल ने ताबूत के साथ महिला के पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया। आपकों बता दे, यह घटना जनवरी की बताई जा रही है। परिवार वालो ने जब शव को घर लाकर ताबूत खोलकर देखा तो महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन ताबूत में बंद होने के कारण बच्चे की भी मौत हो गई थी। उन्होंने बच्चे को भी मां के शव के साथ दफना दिया। लेकिन इस बात की जानकारी दुनिया में जंगल की आग की तरह फैल गई।

फिर इस पर रिसर्च हुआ और आखिरकार इसका रहस्य डॉक्टरों ने खोज ही निकाला। दरसल महिला की मौत हुई तब वह 9 महीने की गर्भवती थी। 10 दिनों तक शव अस्पताल में तय तापमान में सुरक्षित रखा गया था। विज्ञान के अनुसार शरीर की क्रियाएं बंद होने की वजह से शरीर के भीतर तमाम तरह की गैस बनने लगती हैं। इसी कारण पेट फूलने और गैस ज्यादा होने की वजह से बच्चा बाहर आ गया था। हालांकि डॉक्टर यह तय नहीं कर पाए कि जब बच्चे ने जन्म लिया था तब वह जिंदा था या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dead woman gives birth to stillborn baby 10 days after she died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dead woman, gives birth to stillborn baby, nomveliso nomasonto mdoyi, amazing village of india, amazing news in india, amazing news of world, ajab gajab news in india, ajab gajab news of the world, khabre zara hatke, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved