• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस शख्स ने 50 साल की उम्र में पहली बार देखी रंगीन दुनिया

नई दिल्ली। आज आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 50 साल की उम्र में जाकर रंग देखे। क्रिस स्मेलसर नाम का यह शख्स जन्म से ही कलर ब्लाइंडनेस से पीड़ित है। एक खास प्रकार के चश्मे के माध्यम से उन्होंने पहली बार रंगीन दुनिया देखी। क्रिस ने जब यह चश्मा लगाया, तो उन्हें चीजें, आसमान और वस्तुएं और लोग वैसे ही नजर आए जैसे कि वे दिखने चाहिए।

दरअसल, क्रिस के 50वें जन्मदिन पर उनके परिजन और दोस्तों ने उन्हें तोहफे में एनकोरोमा ग्लासेस दिया। इसे लगाने के बाद उन्हें रंग बिरंगी चीजें ठीक-ठीक अपने सही रंगों में दिखने लगीं। क्रिस इस खास प्रकार के चश्मे का डिब्बा खोलते-खोलते ही भावुक हो उठे थे और रोने लगे। ऐनक पहनने के बाद वह समझ ही नहीं पा रहे थे कि हंसें या रोएं..। वह हैरान थे और खुश थे। वह आंगन से बाहर भागकर खुले आसमान के नीचे आए। हरे भरे पेड़ों को देखा और आसमान की ओर सर उठाकर देखा... ओह माई गॉड! बोलते हुए वह चारों ओर विस्मय से देखते रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Color blind 50 year old sees color first time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: color blind, chris smelcer, color blind 50 year old sees color first time, ajab gajab, amazing news, different news, bizzare world, creative world\r\n, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved