• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10 साल में ऊँट ने कमाए सवा करोड़, खुद का खर्च 18 लाख

Camel earned 1.25 crores in 10 years, own expenses 18 lakhs - Weird Stories in Hindi

राजस्थान के अलवर में तीन दिन का मत्स्य उत्सव हुआ था जिसमें सीकर के मांगीलाल का पालतू ऊंट राजा आकर्षण का कारण बना था। यह ऊंट अपनेआप में अनोखा हैं और इसकी डाइट पर हर महीने करीब 15 हजार रुपए का खर्चा होता हैं। मालिक मांगीलाल सीकर के सांचौर से इस उत्सव में आए थे। मांगीलाल ने बताया कि उनका ऊंट गर्मियों में ्रष्ट में रहता है। सुबह-शाम गाय का दूध पीता है। उसे घी भी खिलाया जाता है। बकौल मांगीलाल, उनका पालतू ऊंट 10 साल में उन्हें करीब सवा करोड़ रुपए कमाकर दे चुका है। ऊंट का इतना ख्याल रखा जाता है कि मांगीलाल ने उसके लिए पिकअप वाहन भी खरीदा हुआ है। ताकि वह आसानी से आ-जा सके।
मांगीलाल बताते हैं कि वे देश के कई प्रदेशों में हर साल अनेक कार्यक्रमों में जाते हैं। जो प्रशासन, संगठन व क्लबों की ओर से कराए जाते हैं। एक जगह पर जाने के करीब 1 से 2 लाख रुपए मिलते हैं। जैसे अलवर में आने के डेढ़ लाख रुपए मिले हैं। इन कार्यक्रमों में ऊंट आमजन का मनोरंजन करता है।
मांगीलाल ने बताया कि यह ऊंट चारपाई पर जंप व डांस करता है। मालिक की गर्दन पकड़ता है और उसकी छाती पर पैर रखता है। इसके लिए खुद मांगीलाल ट्रेनिंग देते हैं। आदमी की भाषा भी समझता है। उसे बोलकर बैठाया जाता है और बोलकर ही खड़ा कर दिया जाता है। मालिक की गर्दन को मुंह में पकड़ लेता है, लेकिन मुंह को दबाता नहीं है। मालिक की छाती पर पैर रख कर आमजन का मनोरंजन करता है। चारपाई के ऊपर चढक़र जंप लगाता है। इसके अलावा धमाल डांस करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Camel earned 1.25 crores in 10 years, own expenses 18 lakhs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: camel earned 125 crores in 10 years, own expenses 18 lakhs, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved