लंदन। ब्रिटेन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 21 वर्षीय एक पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है। इसके लिए हेडन क्रॉस को पहले लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरना पडा, फिर एक शुक्राणुदाता का सहयोग लिया। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में एक शुक्राणुदाता के सहयोग से गर्भवती होने की घोषणा करने के बाद से हेडन दुनिया भर में सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने एक लडक़ी को जन्म दिया है। हेडन ने द सन को बताया कि उनकी बेटी ट्रिनिटी-लेई परी है। हेडन क्रॉस ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया है. लडक़ी का जन्म 16 जून को ग्लॉस्टरशायर रॉयल अस्पताल में हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लिंग परिवर्तन के बाद महिला से पुरुष बने क्रॉस कानूनी रूप से तीन साल से एक पुरुष के रूप में रह रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन के सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने उन्हें अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था। इससे परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस कारण भविष्य में शुक्राणु की मदद से वह बच्चा पैदा करने की संभावना रखते थे।
फेसबुक के जरिए उन्हें शुक्राणुदाता मिला और वह गर्भधारण में सफल रहे। क्रॉस ने कहा कि वह हर तरीके से ठीक हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। मैं काफी भाग्यशाली हूं। लडक़ी को जन्म देने के बाद क्रॉस अब जल्द से जल्द पूरी तरह से लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरना चाहते हैं। क्रॉस का 21 साल पहले एक लडक़ी के रूप में जन्म हुआ था और उनका नाम पेज था। इससे पहले 2008 में अमेरिका के एक शख्स ने बतौर पुरुष बच्चे को जन्म दिया है।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope