• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गजब, यहां अंतिम सांस कहीं और लेते हैं लोग, ये है वजह!

Bizarre! This town in Norway bans people to die, reason is very interesting - Weird Stories in Hindi

हर देश के अपने कानून है। कुछ देश ऐसे है जिनके दिलचस्प कानून है। एक ऐसा ही देश है जहां पर अनोखा कानून है। बताया जाता है कि यहां मरना गैरकानूनी है। आपने सही सुना दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां मरना गैरकानूनी है। ये वाकई हैरानी वाली बात है, और वो जगह है नॉर्वे। नॉर्वे के छोटे से टाउन लॉन्ग एयरबेन में कोई मर नहीं सकता है। इसके पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है।

यहां मरना गैरकानूनी है...

पोलर देश होने की वजह से नॉर्वे में तापमान काफी कम रहता है। ऐसे में मौत के बाद जब लाशों को दफ्नाया जाता है तो वो सालों तक नहीं सड़ती हैं। इसलिए यहां किसी को मरने नहीं दिया जाता है। लॉन्ग एअरबेन दुनिया के नॉर्थेर्न हिस्से में आता है।

बनाया है अजीब कानून...
मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो इस टाउन में ये कानून 1950 में लागू किया गया था, वो भी तब जब ये जानकारी सामने कि जिन लोगों को मरने के बाद दफ्न किया गया था, उनकी लाशें सालों तक वैसी ही रहती है। इस टाउन में केवल दो हजार लोग ही रहते हैं, जो महीनों तक सूरज की रोशनी तक देख नहीं पाते हैं।

नहीं मरने का कारण...
नॉर्वे के इस टाउन में टेम्परेचर माइनस 46.3 डिग्री तक गिर जाता है। वहीं साल भर एवरेज टेम्परेचर माइनस 17 डिग्री रहता है। लाश सालों-साल सड़ती नहीं है। ऐसे में अगर शख्स की मौत बीमारी से हो जाती है, तो लाश नहीं सडऩे की वजह से उस बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

मरने के लिए भेजा जाता है दूसरी जगह...

जैसे ही यहां रहने वाला कोई शख्स मौत के करीब नजर आता है। उसे मरने के लिए दूसरी जगह भेज दिया जाता है। यहां केवल मौत ही नहीं जिसे लेकर लोग परेशानी झेलते हैं। बल्कि कोई हॉस्पिटल नहीं होने की वजह से प्रेग्नेंट वीमेन को कई महीने पहले ही शहर भेज दिए जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bizarre! This town in Norway bans people to die, reason is very interesting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kzhk, khabre zara hatke, mano ya na mano, bizarre, town in norway, bans people to die, reason, amazing village of india, amazing news in india, amazing news of world, ajab gajab news in india, ajab gajab news of the world, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved