बिहार। आज
के समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया हैै, खासकर
व्हाट्सएप लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। अब तक व्हाट्सएप के जरिए
फेक न्यूज फैलाने, समाज में संप्रदायिक तनाव बढ़ाने और फोन पर तलाक देने के
बहुत से मामले सुनने को मिले। लेकिन हाल ही में व्हाट्सएप के जरिए कुछ ऐसा
हुआ जिससे चारों तरफ वाहवाही हो रही है। दरअसल, बिहार के दरभंगा जिले में
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए एक
जोड़े की शादी हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गांव में शादी की सारी तैयारियां हो गई थी,
बारात भी पंडाल में पहुंच चुकी थी। सभी बाराती और दूल्हा और दूल्हें के
परिजन दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन रस्में निभाने के लिए लडक़ी जैसे
ही पंडाल में आई दूल्हे को देखते ही उसने शादी से इंकार कर दिया।
दरअसल, दूल्हे की उम्र दुल्हन से अधिक थी। लडक़ी के मना करते ही मौजूद लोगों
के बीच अफरातफरी मच गई। काफी मनाने के बाद भी जब वह निकाह के लिए तैयार
नहीं हुई तो बारात को दूल्हे के साथ वहां से लौटना पड़ा।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
दौसा: भारत -पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? प्रश्न का जवाब छात्र ने बड़े रोचक अंदाज लिखा
Daily Horoscope