गया। अब तक आपने दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर बारात के साथ अपनी दुल्हन को लाने के लिए जाते देखा और सुना होगा, लेकिन बिहार के गया में मंगलवार की शाम एक अनोखा मामला देखने को मिला जब सजी धजी, हाथ में मेंहदी लगाए दुल्हन घोड़े पर सवार होकर बारात के संग अपने दूल्हे को लेने उसके दरवाजे तक पहुंच गई। अब इस शादी की चर्चा हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरअसल, गया शहर के चांदचैरा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हुई।
चांदचैरा स्थित सिजुआर भवन धर्मशाला से दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर बड़े शान से अपने दूल्हे राजा को लेने उसके होटल पहुंची और वहां दुल्हन और बारात का सवागत दूल्हे परिजनों द्वारा किया गया। बारात में शामिल महिलाएं झूम रही थी। इस नायाब बारात को देखने के लिए आसपास के लोग भी सड़क पर निकल गए।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope