कात्या पर दो लोगों पर अलग-अलग समय में हमला करने का आरोप था। कात्या ने एक
कैंप साइट पर दो लोगों पर हमला किया था। पूर्व में कात्या को इसी जगह पर
पिंजड़े में रखा गया था। कजाख्स्तान की इस जेल में 730 कुख्यात अपराधी सजा
काट रहे हैं। ये भी पढ़ें - अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX
इनमें कई हत्यारे भी शामिल हैं जिनकी सजा 25 साल है। इस जेल
में कात्या इकलौती ‘महिला’ है। उसे इंसानों से दूर एक अलग सेल में रखा गया
है। यहां उसके लिए एक निजी स्विमिंग पूल भी मौजूद है।
जेल अधिकारियों का
कहना है कि कात्या की सुरक्षा बेहद कड़ी है और पिछले 15 सालों में वह काफी
सामान्य हो गई है। अब वह गुस्सैल होने की जगह काफी दोस्ताना हो गई है। जेल
के दूसरे कैदी उससे मिलने आते हैं। कात्या जेल की सिंबल बन गई है और उसकी
एक मूर्ति भी जेल में लगाई गई है। जेल के अधिकारियों ने बताया कि कात्या को
किसी भालू के साथ समागम करने नहीं दिया जा सकता, लेकिन जेल के अधिकारी
कृत्रिम गर्भधारण द्वारा उसे मां बनाने की कोशिश में हैं।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope