वॉशिंगटन। इन दिनों सेल्फी लेने का बुखार हर किसी पर चढा हुआ नजर आ रहा है।
सेल्फी लेने के चक्कर में कई लोगों को काफी महंगी कीमत चुकानी पडती है।
इसके चक्कर में कई अपनी जान गंवा बैठे है तो कई लोगों को काफी नुकसान हुआ
है। एक ऐसी घटना अमेरिका से सामने आया है। यहां एक महिला पर सेल्फी लेने का
जुनून ऐसा चढ़ा कि उसने एक बेशमीकती चीज को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि
यह घटना लॉस एंजिल्स में लगे एक प्रदर्शनी की है। यहां एक महिला सेल्फी ले
रही थी तभी गलती से सवा करोड़ रुपए की कलाकृति को टूट गई। आयोजकों का कहना
है कि महिला की लापरवाही से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि
लॉस एजिंल्स में 14वीं फैक्ट्री आर्ट एग्जीबिशन चल रही थी। यहां पर 2 लाख
डॉलर की एक कलाकृति रखी हुई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय रुपयों में इसकी कीमत लगभग
सवा करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस कलाकृति को मल्टी मीडिया आर्टिस्ट सिमॉन
बिर्क ने बनाया है। इस कलाकृति में सत्ता के लिए इंसान की भूख को दिखाया
गया है। प्रदर्शनी के आयोजकों का कहना है कि इस कलाकृति को बनाने में सोना,
चांदी, ब्रास, फाइबर को मिला कर तैयार किया गया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट
की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कलाकृति को एक छोटे छोटे हल्के प्लेटफॉर्म पर
सजाया गया था। महिला सेल्फी लेने के एक कलाकृति के पास खड़ी थी।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope