• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस ग्रह पर सिर्फ 16 घंटे का होता है एक साल, नाम अल्ट्राहॉट जूपिटर

अंतरिक्ष के बारे में हॉलीवुड ने जितना कुछ दिखाया है उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि अन्तरिक्ष एक रहस्यमयी दुनिया है और दुनिया भर के वैज्ञानिक इस दुनिया के रहस्यों को को खोजने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक रहस्य वैज्ञानिकों के सामने अब आया है जिसमें एक अनोखे ग्रह की खोज हुई है जहां एक साल सिर्फ 16 घंटे का होता है। इस ग्रह की खोज MIT के नेतृत्व वाले मिशन ने NASA के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट के जरिए की है। वहीं इस खोज के प्रमुख लेखक इयान वोंग का कहना है कि एक या दो साल में हम ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये नया ग्रह अपने सितारे के करीब कैसे जाता है। वैज्ञानिकों ने इस नए ग्रह को TOI-2109b नाम दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ब्रह्मांड में पाया जाने वाला यह दूसरा सबसे गर्म ग्रह है। इस अल्ट्राहॉट जूपिटर में कई गैसों का भंडार है। ये सिर्फ 16 घंटों में अपने तारे की परिक्रमा करता है। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार इसका द्रव्यमान बृहस्पति के द्रव्यमान का पांच गुना है और ये ग्रह जूपिटर की तरह गर्म है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A year is of only 16 hours on this planet, the name Ultrahot Jupiter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a year is of only 16 hours on this planet, the name ultrahot jupiter, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved