• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रसाद समझकर 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी से निकली

A bull swallowed a 3-tola gold chain, mistaking it for prasad. It was removed through surgery 15 days later. - Weird Stories in Hindi

मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव तालुका के वनपत गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बैलपोला त्योहार के दौरान पूजा के लिए रखे नैवेद्य के साथ एक बैल करीब तीन तोले की सोने की चेन भी निगल गया। किसान को जब इसकी जानकारी हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया। करीब 15 दिनों तक निगरानी और जांच के बाद पशु चिकित्सकों ने सर्जरी कर बैल के पेट से सोने की चेन सुरक्षित निकाल ली। पूजा की थाली में रखी थी सोने की चेन जानकारी के मुताबिक, वनपत गांव के किसान शिवाजी बोरसे ने बैलपोला के मौके पर अपने दोनों बैलों की पूजा की। पूजा के बाद उनके सामने नैवेद्य की थाली रखी गई थी। इसी थाली में करीब तीन तोले की सोने की चेन भी रखी हुई थी।
पूजा के दौरान एक बैल ने नैवेद्य के साथ सोने की चेन भी निगल ली। किसान के पास दो बैल होने के कारण शुरुआत में यह पता लगाना मुश्किल था कि आखिर चेन किस बैल के पेट में गई है।
दोनों बैलों का कराया एक्स-रे
घटना के बाद किसान दोनों बैलों को लेकर चालीसगांव स्थित सरकारी पशु अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों पशुओं की जांच की और एक्स-रे कराया। जांच के बाद पता चला कि सोने की चेन एक बैल के पेट में मौजूद है।
इसके बाद डॉक्टरों ने बैल की स्थिति पर नजर रखी और चेन की स्थिति का पता लगाने के बाद ऑपरेशन की तैयारी की। करीब 15 दिनों की निगरानी के बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करने का फैसला लिया।
पेट से चेन के साथ निकली कई दूसरी चीजें
डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान बैल के पेट से तीन तोले की सोने की चेन सफलतापूर्वक निकाल ली। हालांकि, सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को पेट के अंदर कुछ और ऐसी चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर वे भी हैरान रह गए।
बैल के पेट से दो टेनिस बॉल के आकार की प्लास्टिक की गेंदें, नायलॉन का तार और एक-एक रुपये के दो सिक्के भी निकाले गए। इससे पता चला कि बैल पहले भी कई ऐसी चीजें निगल चुका था, जो उसके लिए नुकसानदायक हो सकती थीं।
ऑपरेशन के बाद बैल की हालत स्थिर
सर्जरी सफल रहने के बाद बैल की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। दूसरी ओर, सोने की चेन सुरक्षित वापस मिलने के साथ ही बैल के स्वस्थ रहने से किसान शिवाजी बोरसे ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A bull swallowed a 3-tola gold chain, mistaking it for prasad. It was removed through surgery 15 days later.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prasad, bull, gold chain, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved