देखने में आ रहा है कि इस दौड़ती-भागती दुनिया में किसी इंसान को दूसरे की फिक्र नहीं है। चाहे सामने वाला कितनी भी बड़ी मुसीबत में हो और वह मदद करने में सक्षम हो उसे सिर्फ खुद से मतलब रहता है। आज हम आपको जिस अजब-गजब घटना के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप चौंक जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यहां किसी इंसान नहीं बल्कि एक चूहे की जान बचाने के लिए दरियादिली दिखाई गई। मामला जर्मनी के मानहाइम शहर का है। यहां एक चूहा सीवर के मैनहोल में फंस गया। जैसे ही लोगों ने इस चूहे को देखा, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। इन फोटो को देखने के बाद एक पशु बचावकर्ता संगठन ने चूहे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
फिर उन्होंने करीब 30 किलोमीटर दूर एक स्थानीय स्वयंसेवक अग्निशमन विभाग को मदद के लिए फोन किया। वहां पहुंची आठ सदस्यीय अग्निशामकों की टीम ने कवर को उठाया और फिर चूहे को छेद से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन लगभग 25 मिनट चला। चूहे को फिर से जंगल में छोड़ दिया गया।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope