- खबरें
news - क्रिकेट-खेल
sports - मूवी-मसाला
entertainment - कारोबार
business - राशिफल
astrology - मुस्कान
jokes - जीवन के रंग
articles - गैलरी
gallery - जीवन आस्था
aastha - Video गैलरी
video
मुंबई। घटते लिंगानुपात से चिंतित राकांपा सांसद सुप्रिया सुले बेटी बचाने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 25 से 28 अगस्त के बीच पदयात्रा पर जाएंगी। सुप्रिया चाहती हैं कि सरकार कन्या भ्रुण हत्या में शामिल लोगों के लिए सजा की मात्रा में इजाफा करे।
सुप्रिया ने कहा कि हर घर में कन्या भ्रुण हत्या के मुद्दे पर बात होनी चाहिए। लोगों को इस बात का अहसास होना चाहिए कि अपने बच्चे को मारना एक कलंक है। राकांपा प्रमुख शरद पवार की पुत्री सुप्रिया ने कहा कि हम सरकार से कहेंगे कि वह इस अपराध में शामिल लोगों के लिए सजा में इजाफा करे। केवल सजा बढाने से भी काम नहीं चलेगा, इस समस्या को दूर करने के लिए फ़ौरन कार्रवाई भी बहुत जरूरी है। 2011 के जनगणना के आंकडों के मुताबिक पिछले एक दशक में ग्रामीण महाराष्ट्र में प्रति 1,000 ल़डकों की तुलना में लडकियों की संख्या घटकर 880 रह गई है, जबकि शहरी महाराष्ट्र में यह संख्या प्रति 1,000 ल़डकों पर 888 है। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने उस समय परिवार नियोजन के बारे में सोचा, जब कोई इस बारे में बात भी नहीं करता था। मेरा लालन-पालन बहुत अच्छे से हुआ. मुझे लगता है कि मेरे पिता इस कार्यRम के लिए आदर्श हैं।
महिलाएं अगर जिम में चलाएंगी साइकिल तो सेक्सुअल प्लेजर हो जाएगा कम
मेरा भी यौन शोषण हुआ था: सोफिया हयात
कामुक विज्ञापनों में महिलाएं और लोगों का नजरिया