मेड्रिड। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें स्पेन के अधिकतर लोग अपना आइडल बॉस मानते हैं। एक मानव संसाधन कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में वल्र्ड नम्बर-2 नडाल को लगातार चौथे साल आइडल बॉस चुना गया है। उन्हें 34.4 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस सर्वेक्षण में 18 से 65 साल के करीब 2300 स्पेनिश लोगों ने हिस्सा लिया था। इनके साथ साक्षात्कार किया गया और पूछा गया कि जिनके साथ वे काम करना चाहते हैं।
बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्ता को नडाल के बाद खेल वर्ग में आइडल बॉस चुना गया है। उन्हें 21.5 वोट मिले हैं। इसके अलावा, खेल वर्ग में अन्य खिलाडिय़ों में तैराक मिरेया बेलमोंटे, फॉर्मूला-1 चालक फर्नादो आलोंसो और वर्तमान में रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान शामिल हैं।
हीरो इंडियन ओपन में टॉप-15 में तीन भारतीय
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
अभिषेक शर्मा ने 63 रनों की तूफानी पारी का श्रेय अपने माता-पिता की मौजूदगी को दिया
Daily Horoscope