इंडियन वेल्स। वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन को जीतने के बाद स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने एक और सफलता हासिल की है। फेडरर ने यहां फाइनल में हमवतन स्टैन वावरिंका को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हरा बीएनपी पेरिबास ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। यह फेडरर का 90वां एटीपी एकल खिताब है। दुनिया के दसवें नंबर के खिलाड़ी फेडरर को पहला सेट जीतने में ज्यादा जोर नहीं आया।
हालांकि दूसरे सेट के पहले गेम में दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी वावरिंका ने फेडरर की सर्विस तोड़ दी। दूसरा गेम भी जीत वावरिंका ने 2-0 की बढ़त बना ली, लेकिन इसके बाद फेडरर ने जोरदार वापसी करते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा। 18 ग्रैंडस्लैम धारी 35 वर्षीय फेडरर यह खिताब जीतने वाली सबसे बड़ी उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड जिम्मी कॉनर्स के नाम था, जिन्होंने वर्ष 1984 में 31 साल की उम्र में खिताब जीता था।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope