मियामी। स्पेन की युवा प्रतिभाशाली महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा ने मियामी ओपन में एकल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। दूसरे दौर के मुकाबले में मुगुरुजा ने अमेरिका की क्रिस्टिना मैक्हेल को 0-6, 7-6(8-6), 6-4 से मात देते हुए तीसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व की नंबर छह खिलाड़ी ने अपनी खराब शुरुआत को पीछे छोड़ा और जीत हासिल की। यह मुकाबला गुरुवार रात को खेला जा रहा था, लेकिन मुगुरुजा जब 6-0, 3-2 से पीछे चल रही थीं, तभी बारिश ने मैच रद्द करा दिया जो शुक्रवार को पूरा हुआ।
शुक्रवार को महिला एकल के एक अन्य मुकाबले में अमेरिका की टेलर टाउनसेंड ने 25वीं वरीयता प्राप्त इटली की रॉबर्टा विंची को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। पिछले सप्ताह इंडियन वेल्स में उपविजेता रहीं रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने लक्जमबर्ग की मैंडी मिनेला को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी। महिला एकल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला।
रूस की एलेना वेसनिना को 594वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया की अजला टोमजानोविक के हाथों 3-6, 6-4, 7-5 से हार झेलनी पड़ी। वेसनिना ने हाल ही में इंडियन वेल्स का खिताब अपने नाम किया था। सिमोना हालेप ने कड़े मुकाबले में जापान की नाओमी ओसाका को 6-4, 2-6, 6-3 से मात दी।
राफेल नडाल ने डुडी सेला को हराया
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope