• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुगुरुजा 1995 के बाद से पहला स्थान हासिल करने वाली पहली...

टोक्यो। स्पेन की टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा का कहना है कि महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने के बाद वे खुश और राहत भरा महसूस कर रही हैं। उन्होंने साथ ही इस बात को माना कि इससे उनके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। मुगुरुजा हाल ही में खत्म हुए साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा से अंतिम 16 के मुकाबले में हार गई थीं।

हालांकि इसके बावजूद वे पहला स्थान हासिल करने में सफल रहीं। उन्होंने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को अपदस्थ किया। मुगुरुजा ने कहा कि जब मैंने पहला स्थान हासिल किया तब मैं सुकून से सोई, लेकिन मैं साथ ही जानती हूं कि यह स्थान अपने साथ कितनी जिम्मेदारी लेकर आया है। मुगुरुजा इस समय टोक्यो में जापान ओपन में खेलने की तैयारी में हैं जहां वे पहली बार सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगी। उन्होंने कहा, एक तरफ बड़ी उपलब्धि है लेकिन दूसरी तरफ काफी काम करना बाकी है। इसिलए यह काफी मुश्किल है।

मुगुरुजा 1995 के बाद से पहला स्थान हासिल करने वाली पहली स्पेनिश टेनिस महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अरांता सांचेज ने महिला रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। 23 साल की मुगुरुजा का कहना है कि नंबर-1 स्थान हासिल करना सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, मैंने काफी कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया है। यहां पर बने रहने के लिए काफी मेहनत करनी है और खेलना है। यह अब मुझे और अच्छा खेलने और अपने आप में सुधार करने के लिए प्रेरित करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Garbine Muguruza becomes first spanish tennis player to get no.1 position in wta ranking after 1995
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: garbine muguruza, first spanish tennis player, no1 position, atp ranking, year 1995, spain, arantxa sanchez, karolina pliskova, wta ranking, us open, american open 2017, rafael nadal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved