• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पूर्व नं. 1 खिलाड़ी जोकोविक की रैंकिंग में लगातार गिरावट, पहुंचे...

मेड्रिड। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ओर से सोमवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि, शीर्ष-10 खिलाडिय़ों की रैंकिंग में कई बदलाव हुए हैं। शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में मिली हार के बावजूद नडाल शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं, वहीं स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर दूसरे और ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे स्थान पर हैं।

क्रोएशिया का मारिन सिलिक ने जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है और ज्वेरेव पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में जहां एक ओर ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम एक स्थान ऊपर उठते हुए छठा स्थान हासिल किया है। काफी समय तक शीर्ष पोजिशन पर रहे सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविक लगातार फिसलते जा रहे हैं। वे एक स्थान नीचे सातवें स्थान पर आ पहुंचे हैं।

बुल्गारिया के खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका को पछाडक़र आठवां स्थान हासिल किया है और वावरिंका को नौवां स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा, बेल्जियम के टेनिस खिलाड़ी डेविड गोफिन की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है और वह 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former no.1 tennis player novak djokovic again slips one position in atp ranking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former no1 tennis player novak djokovic, slip one position, atp ranking, novak djokovic, atp, rafael nadal, wta, simona halep, garbine muguruza, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved