नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बुधवार को 31 साल की हो गईं। सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। सानिया वर्ष 2003 में प्रोफेशनल खिलाड़ी बन गई थीं। सानिया वर्ष 2013 में एकल वर्ग से संन्यास ले चुकी हैं। सानिया युगल वर्ग में काफी समय तक वूमैंस टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में नं.1 पोजिशन पर रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सानिया तीन महिला और तीन मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं और पांच बार रनरअप रहीं। एकल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2005 में अमेरिकी ओपन के चौथे राउंड तक पहुंचना था। इसके अलावा वे दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे और चार दफा विंबलडन व दो बार फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर तक पहुंचने में सफल रहीं।
सानिया ने एकल व युगल वर्ग को मिलाकर कुल 42 डब्ल्यूटीए और 18 आईटीएफ खिताब जीते हैं। सानिया को वर्ष 2004 में अर्जुन पुरस्कार, 2006 में पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। सानिया का नाम टाइम मैगजीन ने वर्ष 2016 के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में रखा था।
सानिया के व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने वर्ष 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई की थी। हालांकि कुछ कारणों से वे विवाह बंधन में नहीं बंध पाए। सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी कर ली।
अब हम देखेंगे सानिया के 6 ग्रैंडस्लैम खिताबों का लेखा-जोखा :-
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope