• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एटीपी रैंकिंग : एंडी मरे को हटाकर फिर नं.1 बने राफेल नडाल

मेड्रिड। इस साल अपना 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल एक बार फिर टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के एंडी मरे को अपदस्थ कर पहला स्थान हासिल किया है। सिनसिनाटी मास्टर्स में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद भी नडाल पहला स्थान लेने में सफल रहे हैं। नडाल को शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस ने क्वार्टर फाइनल में 6-2, 7-5 से मात दी थी।

पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण कोर्ट से दूर रहे मरे दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके 7150 अंक हैं। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने पीठ में चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था। सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में किर्जियोस को मात देने वाले बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव दो स्थान की छलांग के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं।

उन्होंने जापान के केई निशिकोरी से यह स्थान हासिल किया है। निशकोरी 10वें स्थान पर आ गए हैं जबकि किर्जियोस पांच स्थान की छलांग के साथ 18वें स्थान पर आ गए हैं। क्रोएशिया के मारिन सिलिक को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह सातवें स्थान पर आ गए हैं। उन्हें एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एक स्थान के फायदे का साथ अपदस्थ करते हुए छठा स्थान हासिल किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ATP Ranking : Rafael Nadal dethrones Andy Murray from no.1 seat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atp ranking, rafael nadal, dethrone, andy murray, no1 seat, wta ranking, carolina pliskova, roger federer, garbine muguruza, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved