• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व एथलेटिक्स : 4 गुणा 400 मी. रिले में अमेरिका ने जीता स्वर्ण

लंदन। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अमेरिकी टीम इस बार इस स्पर्धा में अपने पदक का रंग बदलने में सफल रही।

अमेरिकी टीम ने पिछले संस्करण की विश्व चैम्पियन जमैका को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जमैका की महिला रिले रेस टीम अयोग्य घोषित कर दी गई थी। अमेरिकी टीम तीन मिनट 19 सेकेंड में इस रेस को पूरी कर विश्व चैम्पियन बनीं। इसके अलावा, ब्रिटेन ने भी अपने पदक का रंग बदला और पिछले संस्करण में जीते गए कांस्य पदक को रजत में तब्दील किया।

तीन मिनट 25 सेकेंड का समय लेकर ब्रिटेन की टीम दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड की टीम ने तीन मिनट 25 सेकेंड और 41 नैनो सेकेंड का समय लेते हुए इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Athletics Championship : USA won 4x400 Metres Relay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world athletics championship, usa, 4x400 metres relay, great britain, poland, 5000 meter race, hellen obiri, kenya, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved